• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » बाजरा में पोषक तत्व प्रबंधन | बाजरे में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें?

बाजरा में पोषक तत्व प्रबंधन | बाजरे में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें?

January 26, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

बाजरा में पोषक तत्व प्रबंधन

आमतौर पर बाजरा की खेती कम उर्वरता की भूमियों में खाद और उर्वरकों का थोड़ी मात्रा में प्रयोग करके उगाई जाती है, परन्तु अच्छी पैदावार प्राप्त करने के उद्देश्य से समुचित मात्रा में सन्तुलित उर्वरकों का प्रयोग आवश्यक होता है| उर्वरकों का प्रयोग मिटटी-परीक्षण के आधार पर किया जाना फायदेमंद है|

अखिल भारतीय समन्वित मोटे खाद्यान्न विकास परियोजना के अन्तर्गत किए गए प्रयोगों के परिणाम के आधार पर बाजरा की नई किस्में विशेषकर संकर किस्मों में खाद की अत्यधिक आवश्यकता होती है| बाजरा की खेती की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- बाजरे की खेती कैसे करे

यह भी पढ़ें- बाजरा पेनिसिटम ग्लूकम की खेती, जानिए उपयोग, देखभाल एवं पैदावार

बाजरा में पोषक तत्व प्रबंधन

1. अधिक कमजोर मिटटी में प्रति हेक्टेयर नाइट्रोजन की 137 किलोग्राम मात्रा का प्रयोग लाभकारी पाया गया है|

2. असिंचित क्षेत्रों में जीवांशयुक्त खादों के प्रयोग से न केवल पोषक तत्वों की उपलब्धता में वृद्धि होती है, बल्कि मिटटी की जलधारण-क्षमता का भी विकास होता है|

3. कम उर्वरता वाली मिटटी में 10 से 12 टन अच्छी सड़ी गोबर की खाद को फसल की बुआई के लगभग 20 दिन पूर्व खेत में मिला देना चाहिए|

4. बाजरा में चूने के अभाव वाली भूमियों में चूने का प्रयोग लाभदायक होता है|

5. जीवांशमय खादों का प्रयोग करने पर इसमें उपलब्ध पोषक तत्व के अनुसार उर्वरकों की मात्रा कम कर दी जाती है|

6. नाइट्रोजन प्रदान करने वाली खादों की सम्पूर्ण को मात्रा दो बार में फसल की बुआई के समय और शेष दोजी निकलते समय प्रदान की जानी चाहिए|

7. बाजरा में फास्फोरस और पोटाश की सम्पूर्ण मात्रा का प्रयोग नाइट्रोजन की आधी मात्रा के साथ मिलाकर बुआई के समय कूड़ों में करना लाभदायक पाया गया है|

8. बाजरे के बीज के अत्यन्त छोटा होने एवं उससे निकलने वाले प्रांकुर के अत्यन्त कोमल होने के कारण खाद का इस प्रकार प्रयोग किया जाना चाहिए जिससे बीज का खाद के साथ सम्पकृ न होने पाए, अन्यथा अंकुरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है|

9. अत: खाद को बीज की कतारों से 5 से 7 सेंटीमीटर दूर बनी कतारों में बीज से 5 से 7 सेंटीमीटर गहराई पर प्रयोग करना सुरक्षित रहता है|

10. बाजरा ड्रिल उपलब्ध न होने पर खाद के प्रयोग हेतु पोरा का प्रयोग करना चाहिए|

यह भी पढ़ें- बाजरा नेपियर संकर घास पशुओं को वर्ष भर हरा चारा की खेती कैसे करें

11. बाजरा में असिंचित तथा शुष्क क्षेत्रों में फसल की बुआई के 35 से 40 दिन बाद 3 प्रतिशत यूरिया के 1000 लीटर घोल का छिड़काव लाभदायक होता है, यूरिया के घोल के रूप में छिड़काव करते समय घोल की सान्द्रता छिड़काव यंत्र के आधार पर तय की जानी चाहिए|

12. बाजरा की फसल के लिए उर्वरक प्रयोग सम्बन्धी परीक्षणों में पाया गया है, कि संकर और संकुल प्रजातियों में उर्वरकों के प्रयोग से अधिक लाभ होता है| अत: (राजस्थान और गुजरात) में 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर नाइट्रोजन एवं (हरियाणा, पश्चिमी उत्तरी प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र) में 60 से 80 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर नाइट्रोजन का प्रयोग वर्षाधीन स्थिति में यथेष्ट है|

13. बाजरा में प्रयोगों के परिणाम के अनुसार फास्फोरस के प्रयोग का विशेष प्रभाव इस तत्व की कमी वाली मिटटी में ही देखा गया है, फिर भी फास्फोरस के प्रयोग से नाइट्रोजन के उपयोग में वृद्धि होती है, बाजरा की फसल में 20 से 25 किलोग्राम प्रति फास्फोरस का प्रयोग किया जाना चाहिए|

14. बाजरे में उर्वरकों का प्रयोग सामान्य भूमियों में 40 किलोग्राम नाइट्रोजन, 30 किलोग्राम फास्फोरस, 30 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर और पोषक तत्वों की कमी वाली भूमियों में 60 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम फास्फोरस, 40 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर करना चाहिए|

बाजरा में खरपतवार प्रबंधन

बाजरा में काफी मात्रा में खरपतवार पाये जाते हैं| क्योंकि इसकी खेती वर्षा ऋतु में की जाती है| जिसके कारण भूमि पर नमी, तापमान, हवा एवं पोषकतत्व आदि पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं| इसलिए ये खरपतवार फसल से प्रतिस्पर्धा करके 25 से 50 प्रतिशत तक पैदावार में कमी कर देते हैं| बाजरा में इनके नियंत्रण के लिए बुआई के 20 से 25 दिन बाद खुरपी से निराई या हो से गुड़ाई करके नष्ट कर दे|

आवश्यकतानुसार दूसरी निराई बुआई के 40 से 45 दिन बाद करना चाहिए| रासायनिक नियंत्रण के लिए एट्राजीन 50 प्रतिशत नामक रसायन की 1.5 से 2.0 किलोग्राम मात्रा 700 से 800 लीटर पानी में घोल बनाकर अंकुरण से पहले पूरे खेत में फ्लैट फैन नोजल से एक समान छिडकाव करें|

यह भी पढ़ें- लोबिया की खेती की जानकारी

बाजरा में पोषक तत्व प्रबंधन हेतु सुझाव

1. बाजरा में मिटटी परीक्षण की संस्तुतियों के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें|

2. पिछली फसल में दिये गये पोषक तत्वों की मात्रा के आधार पर वर्तमान फसल की उर्वरक मात्रा का निर्धारण करना चाहिए|

3. दलहनी फसलों में सम्बन्धित राइजोबियम कल्चर का उपयोग भूमि शोधन एवं बीज शोधन में करना चाहिए|

4. तिलहनी एवं धान्य फसलों में पी एस बी और ऐजोटोबैक्टर कल्चर का प्रयोग बीज शोधन तथा भूमि शोधन में करना चाहिए|

5. धान, गेहूँ जैसे फस्ल चक्र में ढेंचा या सनई जैसी हरी खाद का प्रयोग अवश्य करना चाहिए|

6. फसल चक्र के सिद्धान्त के अनुसार फसल चक्र में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करते रहना चाहिए|

7. उपलब्धता के आधार पर गोबर, फसल अवशेषों और अन्य कम्पोस्ट खादों का अधिकाधिक प्रयोग करना आवश्यक होता है|

8. खेत में फसल अवशिष्ट जैविक पदार्थों को मिट्टी में निरंतर मिलाते रहना चाहिए|

9. मिटटी स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए टिकाऊ खेती के लिए जैविक खेती अपनाने पर प्रयासरत रहना चाहिए|

10. बाजरा में आवश्यकतानुसार सल्फर, जिंक, कैल्शियम के अतिरिक्त अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए|

यह भी पढ़ें- बरसीम की खेती की जानकारी

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap