• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » झारखंड में पुलिस कांस्टेबल कैसे बने: योग्यता, आवेदन, भर्ती प्रक्रिया

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल कैसे बने: योग्यता, आवेदन, भर्ती प्रक्रिया

March 8, 2021 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल कैसे बने: योग्यता, आवेदन, भर्ती प्रक्रिया

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Jharkhand Police Constable Recruitment) का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा किया जाता है| आयोग राज्य पुलिस विभाग में जनरल कांस्टेबल, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैंड, कांस्टेबल घुड़सवार एवं अन्य पदों की आवश्यकता के अनुसार आवेदन आमंत्रित करता है| यह झारखंड पुलिस बल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सबसे बहुप्रतीक्षित परीक्षा भर्ती है|

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है| उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा| झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे|

उन्हें बाद में शारीरिक और चिकित्सा परीक्षणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा| इस लेख में झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन कैसे करे, सिलेबस और परिणाम तक का उल्लेख किया गया है| इसलिए भर्ती प्रक्रिया के इच्छुक उम्मीदवारों को सम्पूर्ण लेख पढ़ने की सलाह दी जाती है| पुलिस कांस्टेबल भर्ती तैयारी के टिप्स यहाँ पढ़े- पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर कैसे बने: जाने भर्ती प्रक्रिया

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती महत्वपूर्ण बिंदु

भर्ती पद नामझारखंड पुलिस कांस्टेबल
संचालन निकायझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
भर्ती का स्तरराज्य स्तर
भर्ती की आवृत्तिरिक्ति आधारित
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकापेन पेपर आधारित
भाषाअंग्रेजी और हिंदी
भर्ती का उद्देश्यझारखंड में पुलिस कांस्टेबल के विभिन्न प्रकार के रिक्त पदों को भरना
अधिकारिक वेबसाइटjhpolice.gov.in / jssc.nic.in

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Jharkhand Police Constable Recruitment) की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) या झारखंड पुलिस बल की अधिकारिक वेबसाइट (jhpolice.gov.in / jssc.nic.in) का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचना से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- झारखंड एएनएम प्रवेश: पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती योग्यता मापदंड

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पात्रता मानदंड में तीन मुख्य कारक आयु सीमा मानदंड, शैक्षिक योग्यता और शारीरिक योग्यता शामिल है| उम्मीदवार जो झारखंड पुलिस विभाग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित झारखंड पुलिस पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा| जो इस प्रकार है, जैसे-

नागरिकता

1. झारखंड में पुलिस कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिये|

2. ऐसे अभ्यर्थी जो झारखंड के स्थाई निवासी नहीं हैं, सिर्फ अनारक्षित/ओपन के अंतर्गत रिक्त पदों हेतु ही अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं| ऐसे आवेदकों को आरक्षण अथवा आयु सीमा में छूट का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा|

आयु सीमा

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु का प्रावधान इस प्रकार है, जैसे-

श्रेणी अधिकतम आयु 
अनारक्षित/ सामान्य25 वर्ष
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) – (पुरूष)27 वर्ष
झारखण्ड राज्य के स्थानीय निवासी श्रेणी की अनारक्षित, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2)- की महिला28 वर्ष
अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति (पुरूष एवं महिला)30 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने मैट्रिक या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है वे कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र होंगे और वे अभ्यर्थी जो स्नातक / या समान रूप से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज में हैं वे भी आवेदन के पात्र है|

नोट- हिन्दी विद्यापीठ देवघर से प्राप्त 10वीं कक्षा के समकक्ष उर्तीणता प्रामण पत्र मान्य नहीं होगा|

यह भी पढ़ें- झारखंड जीएनएम नर्सिंग प्रवेश: पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

शारीरिक योग्यता

श्रेणी ऊँचाई (सेमी)सीना (सेमी)
अनारक्षितन्यूनतम 160न्यूनतम 81
अनुसूचित जनजातिन्यूनतम 155न्यूनतम 79
अनुसूचित जातिन्यूनतम 155न्यूनतम 79
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 1)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
महिलान्यूनतम 148लागु नही

नोट- अभ्यर्थियों के शारीरिक बनावट में मुड़ा घुटना, धनु पैर, समतल पैर, स्पीत शिरा, ऊँगलियों को उचित ढंग से नहीं घुमना, दृष्टि दोष, कलर ब्लाईंडनेश / नाईट ब्लाईंडनेश, श्रवण शक्ति, हकलाहट, बेरिशोसेल (Bericocele) / हाईड्रोशील / पाईल्स तथा किसी प्रकार के संक्रामक रोग / मानसिक बीमारी नहीं होनी चाहिए| परीक्षण में उपरोक्त वर्णित दोष पाये जाने पर अभ्यर्थी नियुक्ति के अयोग्य होंगे|

आरक्षण

1. आवेदन में नियत प्रविष्टि के अधीन इंगित आरक्षण का दावा नहीं करने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा|

2. आरक्षण का लाभ एवं अधिकतम उम्र सीमा (25 वर्ष) में छूट का लाभ केवल झारखण्ड राज्य के स्थानीय निवासी यथा अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनु- 1), पिछड़ा वर्ग (अनु- 2) अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को देय होगा| झारखण्ड राज्य के बाहर के सभी उम्मीदवार अनारक्षित / सामान्य वर्ग के माने जायेंगे|

3. इस विज्ञापन के अधीन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक झारखण्ड सरकार द्वारा लागू आरक्षण सम्बन्धी सभी नियम प्रभावी होंगे|

यह भी पढ़ें- झारखंड पटवारी भर्ती: पात्रता, आवेदन और चयन प्रक्रिया

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं, जैसे-

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता है| ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश नीचे दिए गए हैं| उम्मीदवारों को इन निर्देशों को ध्यान से देखना चाहिए और वे आवेदन के लिए इनका पालन भी कर सकते है, जैसे-

1. ऑफिशियल वेबसाइट (jssc.nic.in) पर जाएं|

2. अब “एप्लीकेशन फॉर्म (लागू करें)” विकल्प पर क्लिक करें|

3. अब “कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें|

4. अब एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें|

5. सभी आवश्यक विवरण भरें और अपने स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें|

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें|

7. फाइनल सबमिशन पर क्लिक करें|

8. एप्लिकेशन का प्रिंट आउट लें|

प्रवेश पत्र

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पूरी प्रक्रिया में एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है| इसमें उम्मीदवारों के नाम, आवंटित परीक्षा केंद्र, परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, और परीक्षण एजेंसी द्वारा निर्देशों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होंगी|

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड को जारी करने की सूचना विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी| उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उस पर दिए गए सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं| हॉल टिकट के प्रत्येक विवरण को पूरी तरह से जाने की सलाह दी जाती है ताकि परीक्षा के दिन कोई समस्या न हो|

एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट पहले ही अच्छी तरह से ले लें और भविष्य के पत्राचार के लिए अपने पास सुरक्षित रखें| इस दस्तावेज की हार्ड कॉपी के बिना, कार्यक्रम स्थल यानि परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी|

यह भी पढ़ें- जेटीईटी की तैयारी के लिए विषयवार सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

परीक्षा का स्वरूप

परीक्षा का स्वरूप जैसा की झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती तीन चरणों की प्रक्रिया है, जैसे- ओएमआर आधारित परीक्षा, शारीरिक जाँच और चिकित्सीय परीक्षा| ओएमआर आधारित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे| एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 (तीन) होगा| प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिए जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी|

परीक्षा के लिए दो लाख अभ्यर्थियों की स्थिति में ओएमआर आधारित परीक्षा के प्रत्येक पत्र की परीक्षा अलग-अलग किन्तु एक पाली में ली जायेगी| दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों की स्थिति में अभ्यर्थियों को दो समूहो में विभाजित कर प्रत्येक पत्र की परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जायेगी एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का normalisation किया जायेगा तथा normalised अंक के आधार पर ही मेधा सूची का निर्माण एवं परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा| इस संबंध में आयोग अपने विवेक से निर्णय ले सकेगा| Normalisation का सूत्र आयोग के वेवसाईट पर उपलब्ध रहेगा|

लिखित परीक्षा

झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दो पत्र रहेंगे| प्रथम पत्र सामान्य ज्ञान तथा द्वितीय पत्र भाषा ज्ञान का होगा| जिसमें निम्नलिखित विषयों के प्रश्न रहेंगे, जैसे-

प्रथम पत्र- सामान्य ज्ञान

विषय  प्रश्न संख्या 
सामान्य अध्ययन40
झारखण्ड राज्य से संबंधित प्रश्न50
सामान्य विज्ञान20
सामान्य गणित10
कुल120

द्वितीय पत्र- भाषा ज्ञान

इसके दो उपखण्ड होंगे| प्रथम उपखण्ड हिन्दी अनुच्छेद तथा व्याकरण पर आधरित 40 प्रश्न रहेंगे| इसी उपखण्ड में अंग्रेजी सामान्य ज्ञान तथा व्याकरण पर आधारित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे| दूसरे उपखण्ड में हिन्दी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ संथाली/ बंगला/ मुण्डारी/ मुण्डा/ हो/ खड़िया/ कुडूख (उरांव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़ीया/ संस्कृत में से किसी एक भाषा का चयन करते हुए अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार किसी एक भाषा की परीक्षा देंगे| इसमें उस भाषा/साहित्य के सामान्य ज्ञान तथा व्याकरण पर आधारित 60 प्रश्न रहेंगे| संक्षेप में यह विवरण निम्नवत् है, जैसे-

उपखण्डविषय प्रश्न संख्या 
कहिन्दी अनुच्छेद एवं व्याकरण पर आधारित प्रश्न40
अंग्रेजी अनुच्छेद एवं व्याकरण पर आधारित प्रश्न20
खक्षेत्रीय/जनजातीय एवं अन्य भाषा/साहित्य पर आधारित40
क्षेत्रीय/जनजातीय एवं अन्य भाषा/साहित्य के व्याकरण पर आधारित20
कुल120

प्रत्येक पत्र की परीक्षा अवधि दो-दो घंटे की होगी| इनमें बहु विकल्पीय उत्तर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे| प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी| प्रत्येक पत्रों के प्रश्नों का स्तर मैट्रिक के स्तर का होगा|

यह भी पढ़ें- नर्सिंग कोर्स क्या है? 12वीं के बाद नर्स कैसे बने पूरी जानकारी

शारीरिक जाँच परीक्षा

उपरोक्त शारीरिक योग्यता कॉलम के अनुसार ऊँचाई एवं सीने की माप की जाँच की जाएगी (महिलाओं की सिर्फ ऊँचाई की माप की जायेगी)|

दौड़ परिक्षण

1. पुरूषों के लिए 10 किमी 60 मिनट में|

2. महिलाओं के लिए 05 किमी 40 मिनट में|

नोट- शारीरिक जाँच परीक्षा के लिए कोई अंक देय नहीं होगा अर्थात यह मात्र क्वालिफाईंग प्रकृति का होगा किन्तु इसमें सफल होना आवश्यक होगा| असफल उम्मीदवार नियुक्ति के अयोग्य होंगे|

चिकित्सीय परीक्षा

चिकित्सा पर्षद द्वारा अभ्यर्थियों के शारीरिक बनावट में मुड़ा घुटना, धनु पैर, समतल पैर, स्पीत शिरा, ऊँगलियों को उचित ढंग से नहीं घुमना, दृष्टि दोष, कलर ब्लाईंडनेश / नाईट ब्लाईंडनेश, श्रवण शक्ति, हकलाहट, बेरिशोसेल (Bericocele)/हाईड्रोशील / पाईल्स तथा किसी प्रकार के संक्रामक रोग / मानसिक बीमारी का परीक्षण किया जायेगा| परीक्षण में उपरोक्त वर्णित दोष पाये जाने पर अभ्यर्थी नियुक्ति के अयोग्य होंगे|

मेरिट सूची

1. झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में ओएमआर आधारित परीक्षा के दोनों पत्रों में प्राप्त अंको के योग के आधार पर अभ्यर्थियों का न्यूनतम अर्हतांक निम्न रूपेण होगा, जैसे-

I. अनारक्षित/सामान्य वर्ग- 40 (चालीस) प्रतिशत

II. अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति- 32 (बत्तीस) प्रतिशत

III. अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 1)- 34 (चौतीस) प्रतिशत

IV. पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2)- 36.5 (साढ़े छतीस) प्रतिशत

V. झारखण्ड राज्य की स्थानीय निवासी महिला अनारक्षित, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2)- 32 (बत्तीस) प्रतिशत|

यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा पात्रता मानदंड, आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया

न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मेधा सूची में शामिल नहीं किए जायेंगे तथा वे नियुक्ति के लिए अयोग्य होंगे|

2. ओएमआर आधारित परीक्षा के दोनो पत्रों के प्राप्त अंको के योग के आधार पर न्यूनतम अर्हतांक अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों की एक मेधा सूची प्रारूप का निर्माण किया जायेगा|

3. मेरिट-सूची में एक से अधिक उम्मीदवारों के प्राप्तांक समान (Equal marks) रहने पर मेधा का निर्धारण उम्मीदवारों की जन्म तिथि के आधार पर किया जायेगा तथा अभ्यर्थी, जिनकी उम्र ज्यादा होगी, उन्हे अपेक्षाकृत उपर स्थान मिलेगा| यदि एक से अधिक उम्मीदवारों के प्राप्तांक और जन्म तिथि समान पायी जाती है, तो ऐसी स्थिति में उनके ऊँचाई के अनुसार मेधा का निर्धारण किया जायेगा| जिनकी ऊँचाई अधिक होगी उन्हें अपेक्षाकृत उपर स्थान मिलेगा|

4. ओएमआर आधारित परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची प्रारूप गठित करने के पश्चात् प्रथम चरण में आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए रिक्तियों की तीन गुणा संख्या में उम्मीदवारों को शारीरिक जाँच परीक्षा हेतु यथा समय गृह विभाग द्वारा गठित चयन पर्षद के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा|

शारीरिक जाँच परीक्षा की तिथि एवं स्थान की सूचना आयोग के द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों को समाचार पत्रों एवं आयोग के वेवसाईट के माध्यम से दी जायेगी| आवश्यकतानुसार शेष अभ्यर्थियों में से अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थियों को भी उक्त परीक्षण में आमंत्रित किया जा सकेगा|

नोट- शारीरिक जाँच परीक्षा के लिए कोई अंक देय नहीं होगा अर्थात यह मात्र क्वालिफाईंग प्रकृति का होगा किन्तु इसमें सफल होना आवश्यक होगा| असफल अभ्यर्थी नियुक्ति के अयोग्य होंगे|

5. शारीरिक जाँच परीक्षा में सफलता के पश्चात चिकित्सीय परीक्षण कराया जायेगा जिसमें सफल होना आवश्यक होगा| चिकित्सीय परीक्षा में असफल/अयोग्य अभ्यर्थी नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे|

6. शारीरिक जाँच परीक्षा तथा चिकित्सीय परीक्षण में सफल एवं न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जाँच एवं परीक्षा की पात्रता सुनिश्चित करने के उपरान्त चयन हेतु एक मेधा सूची बनायी जायेगी जिससे रिक्ति के अनुरूप आरक्षण के नियमो का पालन करते हुए अभ्यर्थियों का चयन कर परीक्षाफल प्रकाशित की जायेगी|

नियुक्ति

1. परीक्षा में सफलता सेवा में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति के लिये कोई अधिकार प्रदत्त नहीं करेगा, जब तक झारखण्ड सरकार का, ऐसी जांच के पश्चात् जो आवश्यक समझी जाय, समाधान नहीं हो जाता है कि अभ्यर्थी लोक सेवा में नियुक्ति के लिये अपने चरित्र और पूर्व वृत्त के सम्बन्ध में सभी प्रकार से उपयुक्त है|

2. सेवा में नियुक्तियाँ समय-समय पर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2), अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 1), एवं महिलाओं के लिये सेवा में विशेष प्रतिनिधित्व के सम्बन्ध में आदेशों के अध्यधीन होगी|

यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक फार्मेसी में डिप्लोमा कोर्स: पात्रता, करियर, वेतन

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap