• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post

Sociology बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?: टिप्स और रणनीति

January 20, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

Sociology भी अन्य विषयों की तरह बोर्ड परीक्षा में एक महत्वपूर्ण विषय है| समाजशास्त्र मानव समाजिक व्यवहार और इसके मूल विकास संगठनों और संस्थानों का अध्ययन है| यह विषय छात्रों को आसान लगता है, लेकिन Sociology की बोर्ड परीक्षा को बिना अध्ययन के उतीर्ण करना इतना आसान नही है| Sociology विषय को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्रों को कुछ सुझाव है| जिनकों उपयोग में लाकर छात्र अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है|

यह भी पढ़ें- अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

समाजशास्त्र की बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स

1. अंतिम समय तक विषय की निरंतर तैयारी करनी चाहिए, विषय का कोई भी भाग बिना तैयारी के नही छोड़ना चाहिए|

2. अध्ययन के साथ साथ नोट्स तैयार करें, नोट्स अच्छी तरह से संगठित तरीके से विषयों के विवरण में जाने के लिए सहायता करते है| वे विषय को व्यवस्थित तरीके से याद करने में मदद करते है|

3. प्रश्नों को पहले समझना चाहिए, उसके बाद ही उत्तर दें, यदि आप बिना प्रश्न को समझे जबाब देंगे तो आप के लिए समस्या हो सकती है|

4. Sociology का विभिन्न स्रोतों से अध्ययन करना आप को भ्रम में डाल सकता है, इसलिए इसका अध्ययन इसकी पाठ्यपुस्तकों और एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही करना चाहिए, जिससे आप भ्रमित नही होंगे|

5. यदि अध्ययन के दौरान आप बोरिंग हो रहे है, तो बिच में थोड़ा आराम करें, ताकि दिमाक तरोताजा हो जाए, बोरिंग की समस्या से बचना चाहिए|

यह भी पढ़ें- राजनीति विज्ञान बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

6. समूह अध्ययन और चर्चा किसी भी विषय के लिए सबसे अच्छा अध्ययन है| इसलिए जितना हो सके उतना समूह में अध्ययन और विषय से संबधित टोपिक पर चर्चा करनी चाहिए|

7. पिछले साल के कई प्रश्नपत्रों और नमूना पत्रों को हल करना चाहिए, जिससे आप को अपने मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष का पता चलेगा, और परीक्षा पैटर्न का भी ज्ञान हो जाएगा, कोशिश करें ये प्रश्नपत्र आप परीक्षा समय अवधि में ही हल कर सकें|

8. संशोधन के लिए Sociology विषय के पाठ्यक्रम का परीक्षा से कुछ समय पहले ही अध्ययन समाप्त कर लें, ताकि आप के पास संशोधन का समय बच जाए, जो परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए अति आवश्यक है|

9. संशोधन के समय अतिमहत्वपूर्ण विषयों को चिन्हित करना चाहिए, ताकि आप संशोधन के तुरंत बाद उनका अच्छे से अध्ययन कर सकें|

10. जब आप परीक्षा में जा रहें हों तो किताब साथ लेकर ना जाए, यह क्रिया आप को भ्रमित कर सकती है, आप को चाहिए की आप परीक्षा से पहले तनाव मुक्त और शांत रहे, इससे आप प्रश्नों को अच्छे से हल कर सकते है|

यह भी पढ़ें- इतिहास बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati