• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post

RBI Exam की तैयारी कैसे करें? | आरबीआई तैयारी युक्तियाँ

January 15, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

RBI Exam (भारतीय रिजर्व बैंक चयन बोर्ड परीक्षा) आरबीआई के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक परीक्षा आयोजित करता है| RBI Exam में भर्ती के विभिन्न पदों के स्तर है, जैसे ग्रेड ए और ग्रेड बी के अधिकारीयों के परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाता है| RBI Exam के लिए यहां कुछ सुझाव और रणनीतियों से अवगत करवा रहे है, जो उम्मीदवार को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद के सकते है|

यह भी पढ़ें- आरबीआई ग्रेड बी: योग्यता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया

RBI Exam तैयारी टिप्स

परीक्षा पैटर्न 

सबसे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न के बारें में पता होना चाहिए| आरबीआई परीक्षा (RBI Exam) एक तीन चरण परीक्षा है, जिसमें प्रारम्भिक परीक्षा, अंतिम लिखित परीक्षा और अंत में साक्षात्कार शामिल है|

विषयों को समझे 

जब आप तैयारी कर रहें है, और परीक्षा के लिए तैयार है| तो आप को विषयों के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए| इस RBI Exam की प्रारम्भिक परीक्षा में तीन और मैन परीक्षा में पांच विषय होते है, जो इस प्रकार है- तर्क शक्ति, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और कम्पुटर ज्ञान इत्यादि|

कमजोरी का पता लगाएं

ये स्वभाविक है की कोई उम्मीदवार किसी एक विषय में मजबूत है, तो दुसरे में कमजोर है| इसके लिए आप को सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करना होगा| निरंतर अभ्यास आपको विषयों में अपनी कमजोरी को समझने में मदद करेगा| जिस विषय में आप कमजोर है, उस विषय को अधिक से अधिक समय देने की कौशिश करे, लेकिन अन्य विषयों को न भूले|

यह भी पढ़ें- आरबीआई सहायक: योग्यता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न 

ऐसे बहुत से उम्मीदवार है, जो कंप्यूटर के साथ ज्यादा फ्रेंडली नही है| यह परीक्षा देने के दौरान उनके लिए बाधा बन सकता है| इसके लिए आप को निरंतर और नियमित रूप से ऑनलाइन मोक टेस्ट हल करना चाहिए| जो आप को वास्तविक समय की ऑनलाइन परीक्षा का अनुभव दे सकते है|

समय प्रबंधन 

समय किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है| यदि आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है, तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, की आप समय का प्रबंधन करें, प्रारम्भिक परीक्षा में आप को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक मिनट से भी कम समय मिलेगा| इसके लिए आप को समय के प्रति बहुत सटीक होना पड़ेगा| इसके लिए जब आप ऑनलाइन अभ्यास कर रहे होते है, तो एक निश्चित समय का पालन कर के अभ्यास करें|

पढने  की गति 

यदि आप को RBI Exam में अच्छे अंक प्राप्त करने है, तो आप को पढ़ने और प्रश्नपत्र हल करने की गति को बढ़ाना होगा| इसके लिए आप दैनिक अंग्रजी अखबार, पत्रिकाएं, ऑनलाइन पत्रिकाओं, ब्लॉग और अंग्रेजी वेबसाईटों को पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए| इससे आप की जागरूकता और विश्लेष्णात्मक क्षमता बढ़ेगी| और आप को आइडियाज में मिलते जाएंगे|

यह भी पढ़ें- इंडियन बैंक पीओ: पात्रता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया

शोर्ट युक्तियों का अभ्यास 

पूरी तैयारी के बिना रीजनिंग और संख्यात्मक क्षमता के प्रश्नों को एक समय सीमा में हल करना मुश्किल होता है| इसके जिए जब आप विषयों को अच्छे से पढ़ चुके होते है, तब आपको प्रश्नपत्र को शोर्ट युक्तियों द्वारा हल करने का अभ्यास करना चाहिए| इससे आपका समय बचेगा| आप पुस्तकें, ब्लॉग और कई अन्य स्रोतों से उपलब्ध तकनीकियों को पढ़ें और अभ्यास करें| इसके लिए आप बैंकिंग परीक्षा से संबंधित संस्था से भी जुड़ सकते है|

विषयों का अध्ययन 

RBI Exam के दुसरे चरण में अंग्रेजी, सामाजिक मुद्दों और वित्तीय प्रबंधन शामिल है| ये केवल एक किताब या ब्लॉग की अध्यन सामग्री से व्यापक अध्ययन द्वारा तैयार किए जा सकते है| इन सब के विषयों को अच्छे से पढना चाहिए| और इसके लिए आप किसी बैंकिंग परीक्षा तैयारी संस्था से भी जुड़ सकते है|

नकली परीक्षण 

जब आप एक बार पुरे पाठ्यक्रम को कवर कर लेते है, तो आपको यथासम्भव कई नकली परीक्षणों के लिए जाना चाहिए| यह आपकी कमजोरी को समझने में आपकी मदद करेंगे जिनको आप सुधार सकते है|

नियमितता बनाएं 

यदि आप RBI Exam में सफल होना चाहते है, तो आप को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है| की किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए अनुशासन और निरंतरता सबसे जरूरी है| इन के बिना सफल होना मुश्किल होता है| इसके लिए आप को दिन में तैयारी के घंटे फिक्स करने चाहिए, और नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए| इसके साथ साथ आप को लगातार नई चीजें पढ़ने और सिखने का प्रयास करना चाहिए|

यह भी पढ़ें- एसबीआई पीओ: योग्यता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati