• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

बिहार में सहायक जेल अधीक्षक कैसे बने: योग्यता, आवेदन, भर्ती प्रक्रिया

January 28, 2025 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

बिहार में सहायक जेल अधीक्षक भर्ती (Bihar ASJ Recruitment) का संचालन बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग (BPSSC) द्वारा रिक्त पदों के आधार पर किया जाता है| बीपीएसएससी (BPSSC) अपनी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के बाद योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है| प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन भर्ती चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण है| नियुक्ति पत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा उक्त सभी चरणों को साफ करना आवश्यक है|

इसके लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को बेहतर रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी| इसी संबंध में इस लेख में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बिहार में सहायक जेल अधीक्षक हेतु पात्रता मानदंड, आवेदन कैसे करें, प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन भर्ती की पूरी प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है| ताकि उम्मीदवार बेहतर तैयारी के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें| इसलिए उम्मीदवारों को निचे सम्पूर्ण लेख पढ़ने की सलाह दी जाती है|

यह भी पढ़ें- बिहार में आबकारी सब इंस्पेक्टर कैसे बने

बिहार आबकारी सब इंस्पेक्टर महत्वपूर्ण बिंदु

भर्ती का पदबिहार सहायक जेल अधीक्षक (Bihar Assistant Jail Superintendent)
संचालन निकायबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन
भर्ती की आवृतिरिक्ति आधारित
भर्ती का स्तरराज्य स्तरीय
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकालिखित (पेन पेपर आधारित)
नौकरी का प्रकारसरकारी
भर्ती का उदेश्यबिहार राज्य में सहायक जेल अधीक्षक के रिक्त पदों को भरना
आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bih.nic.in

बिहार आबकारी सब इंस्पेक्टर महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को बिहार में सहायक जेल अधीक्षक भर्ती (Bihar ASJ Recruitment) की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की अधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) और रोजगार समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचना से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर कैसे बने

बिहार आबकारी सब इंस्पेक्टर योग्यता मानदंड

बिहार में सहायक जेल अधीक्षक भर्ती पात्रता मानदंड परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है| केवल पूर्ण बिहार पुलिस पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे| नीचे बिहार पुलिस पात्रता मानदंड के घटक हैं| जो इस प्रकार है, जैसे-

राष्ट्रीयता- बिहार में सहायक जेल अधीक्षक पद पर आवेदन करने के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है|

आयु सीमा

1. अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए|

2. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए|

3. अनारक्षित (सामान्य) कोटि, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए|

4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए|

यह भी पढ़ें- बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक कैसे बने

शैक्षणिक योग्यता

बिहार में सहायक जेल अधीक्षक के लिए सभी विवरण आपके शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अनुसार होना चाहिए, जैसे-

सीधी भर्ती हेतु- आवेदक को एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|

भूतपूर्व सैनिक हेतु- आवेदक को एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या आपके पास डिफेन्स सर्विसेज के द्वारा जारी की हुई ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट होनी चाहिए|

मैट्रिक्यूलेशन और ग्रेजुएशन शैक्षणिक विवरण अनिवार्य हैं| यदि आप स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) हैं तो संबंधित कॉलम में संबंधित विवरण भरें|

नोट- बिहार में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं चयन हेतु पाठ्यक्रम और पैटर्न, लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया, स्तर एवं मानदंड वही है जो पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति एवं चयन के लिए निर्धारित है|

इसी प्रकार शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, ऊँचाई, सीना की माप (सिर्फ पुरुषों के लिए) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ एवं अन्य जाँच की प्रक्रिया, स्तर एवं मानदंड वही है जो पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति एवं चयन के लिए निर्धारित है जिसका विस्तृत रूप से वर्णन उम्मीदवार यहाँ पढ़ें- बिहार में पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने

यह भी पढ़ें- बिहार में वन क्षेत्रपाल अधिकारी कैसे बने

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati