• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » पॉली हाउस में खीरे की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और उत्पादन

पॉली हाउस में खीरे की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और उत्पादन

May 1, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

पॉली हाउस में खीरे की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और उत्पादन

ग्रीन हाउस या पॉली हाउस में खीरे की खेती आसानी से की जा सकती है| इसका उपयोग सलाद, रायता और अचार के लिये में किया जाता है| खीरे का फल ठंडा होने के कारण इसका उपयोग पीलिया, कब्ज आदि बीमारियों में किया जाता है| इसके बीज का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं एवं बीजों से प्राप्त तेल शरीर तथा मस्तिष्क के लिए उपयोगी होता है| खीरा एक-वर्षीय लता है|

इसकी पत्तियाँ सरल, सवृन्त तथा पार्णिवृन्त होती हैं| मूलतः यह एक एकलिंगी होता है| जिसमें नर एवं मादा फूल एक ही पौधे पर अलग-अलग जगह पर लगते हैं| नर फूल जल्दी गुच्छे में तथा पुष्प वृन्त पर उत्पन्न होते हैं| जबकि मादा फूल देर से एवं लम्बे पुष्प वृन्त पर उत्पन्न होते हैं| सामान्यतः खीरा एक पर-परागित फसल है और परागण घरेलू मक्खियों या मधुमक्खियों के द्वारा होता है|

पॉलीहाउस में मधुमक्खियों के रख-रखाव में आने वाली अधिक कठिनाइयों तथा कीटनाशकों के प्रभाव से मधुमक्खियों का बचाव के कारण पॉलीहाउस में खीरे की पार्थेनोकारपिक प्रजाति ही लगाते हैं, क्योंकि इसमें केवल मादा फूल ही पुष्प वृन्त पर लगते हैं| इस लेख में पॉली हाउस में खीरे की खेती वैज्ञानिक तकनीक से कैसे करें की जानकारी उपलब्ध है| खीरे की उन्नत खेती की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- खीरा की उन्नत खेती कैसे करें

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

खीरा एक गर्म मौसम की फसल है| अतः इसकी वृद्धि के लिए 27 से 35 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान की आवश्यकता होती है| यह अधिक ठण्ड एवं पाले के प्रति संवेदनशील होता है और अधिक तापमान तथा आर्द्रता होने से इसमें पाउडरी मिल्ड्यू रोग उत्पन्न होता है| इसके लिए न्यूनतम 15.5, औसत 35.0 और अधिकतम 40.5 प्रतिशत की आवश्यकता होती है, वहीं पॉली हाउस में खीरे की खेती हेतु आर्द्रता 65 से 70 और नमी 90 उचित रहती है|

यह भी पढ़ें- खीरा की फसल में पोषक तत्वों की कमी एवं उनका उपचार कैसे करें

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए किस्म का चयन

किसानों को पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए अधिक उपज वाली संकर किस्मों का चयन करना चाहिए| ताकि पॉली हाउस में खीरे की फसल से अधिकतम उपज प्राप्त की जा सके पॉली हाउस के लिए कुछ प्रचलित किस्मे इस प्रकार है, जैसे-

चाइना, प्वाइनसेट, लौंग ग्रीन, सुपर ग्रीन, स्ट्रेट- 8, बालम खीरा, पूना खीरा, पुसा संयोग (संकर) और पारथेनोकारपिक किस्म- कियान, इसाटिस आदि प्रमुख है| किस्मों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- खीरे की उन्नत व संकर किस्में, जानिए विशेषताएं और पैदावार

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए बुवाई का समय

पॉली हाउस में खीरे की खेती सामान्यत: पुरे वर्ष की जाती है, लेकिन मुख्य बुवाई का समय इस प्रकार है, जैसे-

ग्रीष्मकालीन- ग्रीष्मकालीन खीरे की बुवाई का समय फरवरी से मार्च उचित माना गया है|

वर्षाकालीन- वर्षाकालीन बुवाई का समय मई से जून मैदानी क्षेत्रों के लिए और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मार्च से मई उपयुक्त रहता है|

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए बीज की मात्रा

खीरा की खेती के लिए 2 से 2.25 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता पड़ती है|

यह भी पढ़ें- कद्दू वर्गीय फसलों का संकर बीज उत्पादन कैसे करें

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए पौधे तैयार करना

पॉली हाउस में खीरे की खेती हेतु पौधे तैयार करने के लिए 50 छिद्रों वाले प्रो ट्रे का इस्तेमाल करते हैं| जिसमें एक-एक बीज सभी छिद्रों में बोते हैं| प्रो ट्रे में भरने हेतु मिश्रण जैसे कोकोपीट, परलाइट एवं वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल करते हैं| कोकोपीट, परलाइट और वर्मीकम्पोस्ट की बराबर मात्रा को अच्छी तरह मिलाकर प्रो ट्रे में भर लेते हैं तथा सभी छिद्रों में एक-एक बीज की बोआई करते हैं| बीज बोने के उपरान्त 3 से 4 दिन के अन्दर अंकुरण हो जाता है और पौधे 20 से 25 दिनों में रोपण हेतु तैयार हो जाते हैं|

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए खाद एवं उर्वरक

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए कम्पोस्ट या गोबर की खाद 10 से 15 किलो ग्राम प्रति वर्ग मीटर की दर से बीज बोने के 3 से 4 सप्ताह पहले भूमि तैयार करते समय मिट्टी में अच्छी तरह मिला देते हैं| इसके अलावा 7 ग्राम नाइट्रोजन, 4 ग्राम फास्फोरस और 5 ग्राम पोटाश प्रति वर्ग मीटर की दर से मिलाते हैं|

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए सिंचाई प्रबंधन

पॉली हाउस में खीरे की सिंचाई ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के माध्यम से करते है| जिसमें ड्रिप में दो एल पी एच का ड्रिपर लगते हैं, जो एक घंटे पर दो लीटर पानी पौधे को देते हैं| पौधों को प्रति दिन 2 से 3 लीटर पानी प्रति पौधा देते हैं| खीरे में चूंकि नमी 90 प्रतिशत होनी चाहिये, इसलिए स्प्रिंकलर द्वारा दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव करना चाहिये| सिंचाई के साथ उर्वरक फर्टिगेशन प्रणाली द्वारा दिये जाते हैं| 10 से 12 दिन के अन्तराल पर घुलनशील 19:19:19 (एन पी के) उर्वरक 2.8 ग्राम प्रति वर्ग मीटर की दर से देना चाहिये|

यह भी पढ़ें- कद्दू वर्गीय सब्जियों की उन्नत खेती कैसे करें

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए मल्चिंग का प्रयोग

पॉली हाउस में खीरे की खेती हेतु क्यारी बनाते समय काली पॉलीथीन फिल्म का प्रयोग लाभप्रद होता है| क्योंकि इससे खरपतवार का कुप्रभाव फसल के ऊपर नहीं पड़ता और नमी लम्बे समय तक बनी रहती है|

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिए रोपण विधि

पॉली हाउस में खीरे की खेती के लिये एक मीटर चौड़ी एवं 15 सेंटीमीटर ऊँचाई वाली क्यारी बनाते हैं| उसके उपरान्त उस पर ड्रिप लाइन और मल्चिंग बिछाते हैं| मल्चिंग बिछाने के उपरान्त 75 x 75 सेंटीमीटर की दूरी पर छेद काट कर एक-एक पौधे की बुआई करते हैं| बुआई के बाद पौधे की सिंचाई हजारे की सहायता से करते हैं जब तक पौधा सही ढंग से स्थापित न हो जाये|

पॉली हाउस में खीरे की फसल के पौधों को सहारा देना

खीरा एक लता वाली फसल है, जिसमें फसल को सहारा देने हेतु मचान बनाते हैं| जिसमें प्लास्टिक सुतली द्वारा पौधे को ऊपर की ओर सहारा देते हैं| सहारा देने में पौधे को बांधते समय यह ध्यान रखना चाहिये कि पौधे सुतली के दबाव से कटने न पाये| पौधे की ऊँचाई बढ़ने के साथ सुतली को ढीला कर पौधे के फलन क्षेत्र को नीचा किया जाता है, जिससे तुड़ाई में आसानी हो|

पॉली हाउस में खीरे की फसल से फलों तुड़ाई और पैदावार

पॉली हाउस में खीरे की फल तुड़ाई किस्म पर निर्भर करती है| लेकिन आमतौर पर पौधे लगाने के 35 से 40 दिन उपरान्त फल तोड़ने हेतु तैयार हो जाते हैं| फलों की तुड़ाई 3 से 4 दिनों के अंतराल पर करना चाहिये| फलों की तुड़ाई के उपरान्त इन्हें सावधानीपूर्वक प्लास्टिक की क्रेट में रखकर बाजार में भेजा जाता है| उपरोक्त वैज्ञानिक तकनीक से पॉलीहाउस में खीरे की खेती करने पर उपज 250 से 500 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त होती है|

ध्यान दें- जिन क्रियाओं का उपरोक्त लेख में वर्णन नही है, वो क्रियाएँ ग्रीन हाउस या पॉली हाउस में खीरा उत्पादक बन्धुओं को सामान्य खेती की तरह ही उपयोग में लानी है|

यह भी पढ़ें- खीरा फसल के प्रमुख कीट एवं रोग और उनकी रोकथाम कैसे करें

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap