• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » अंतरवर्ती फसल उत्पादन तकनीक; जानिए अधिकतम लाभ हेतु

अंतरवर्ती फसल उत्पादन तकनीक; जानिए अधिकतम लाभ हेतु

August 14, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

अंतरवर्ती फसल उत्पादन तकनीक, जानिए अधिकतम लाभ हेतु

आज का आधुनिक दौर, जिसको मशीनीकरण का दौर कहा जाता है, यदि मशीनों का उपयोग कर अंतरवर्ती फसल उत्पादन को अपनाया जाये तो निश्चित तौर पर कम लागत में अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है| खेती में जिस प्रकार दिन-प्रतिदिन बढ़ती लागत को लेकर किसान परेशान हैं| उसको देखते हुये यदि उपलब्ध संसाधनों में अंतरवर्ती फसल उत्पादन प्रणाली को अपनाया जाये तो एकल फसल पद्धति की अपेक्षा प्रति इकाई क्षेत्रफल में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है|

हमारे देश की लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण जोत का आकार छोटा होता जा रहा है| इसके अतिरिक्त खेती योग्य भूमि का लगातार जिस प्रकार दोहन हो रहा है उससे खेत की उर्वराशक्ति का ह्रास हो रहा है, साथ ही प्रति इकाई उत्पादन भी घट रहा है| एकल फसल पद्धति की अपेक्षा अंतरवर्ती फसल पद्धति से मृदा स्वास्थ्य को भी बनाये रखने में मदद मिलेगी| अंतरवर्ती फसल उत्पादन से किसान चाहे तो वर्ष भर आवश्यकतानुसार आमदनी प्राप्त कर सकता है|

यह भी पढ़ें- अरहर की खेती- किस्में, रोकथाम और पैदावार

इससे किसान को प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल सकती है| हमारे देश में किसानों के द्वारा मिश्रित फसल पद्धति प्राचीनकाल से अपनाई जा रही है| परन्तु इसके अतिरिक्त कोई वैज्ञानिक पद्धति नहीं होने के कारण सफलता नहीं मिली है, जितनी किसान को आवश्यकता है| अब समय आ गया है, कि अंतरवर्ती फसल उत्पादन को वैज्ञानिक पद्धति के रूप में अपनाकर लाभ लिया जाए| इस पद्धति को अपनाने के निम्नलिखित लाभ हैं, जैसे-

1. अंतरवर्ती फसल उत्पादन को अपनाने से एक साथ एक ही खेत में, एक ही मौसम में एवं एक ही समय में दो या दो से अधिक फसलों का एक साथ उत्पादन किया जा सकता है| इससे कम लागत प्रति इकाई अधिक उत्पादन प्राप्त कर आमदनी को बढ़ाया जा सकता है|

2. मृदा से नमी, पोषक तत्व, प्रकाश एवं खाली स्थान का समुचित उपयोग किया जा सकता है|

3. इस फसल पद्धति में धान्य फसलों के साथ दलहनी फसलों को उगाकर मृदा स्वास्थ्य को बनाये रख सकते हैं|

4. इसमें एक सीधी तो दूसरी फैलने वाली फसल लगाने के कारण खरपतवारों का नियंत्रण स्वतः हो जाता है|

5. तेज वर्षा एवं तेज हवाओं के कारण होने वाले मृदा अपरदन को भी अंतरवर्ती फसल उत्पादन को अपनाकर रोका जा सकता है|

6. अंतरवर्ती फसल उत्पादन को अपनाने से श्रम, पूंजी, पानी, उर्वरक इत्यादि को बचाकर लागत को कम किया जा सकता है|

7. तेज हवा, तेज वर्षा, अन्य प्राकृतिक प्रकोप एवं जंगली जानवरों के द्वारा फसलों की सुरक्षा करना आसान है, क्योंकि कुछ फसलों को सुरक्षा फसल के रूप में उगाया जा सकता है|

8. फसलों को रोग एवं कीटों से भी बचाया जा सकता है| जैसे- वैज्ञानिकों के द्वारा शोध में पाया गया है| चने की फसल में धनिया को अंतर्वर्ती फसल के रूप में उगाने से चने में कीटों का प्रकोप कम होता है|

9. अंतरवर्ती फसल उत्पादन से किसान वर्ष में कई बार आमदनी प्राप्त कर सकता है|

यह भी पढ़ें- सोयाबीन की खेती- किस्में, रोकथाम व पैदावार

खरीफ में अंतर्वर्ती फसलें

वर्षा ऋतु में मुख्य तौर पर अरहर, मूंगफली, तिल, मक्का, बाजरा एवं सोयाबीन इत्यादि फसलों को मुख्य तौर पर उगाया जाता है| परंतु किसानों द्वारा इन फसलों को एकल फसल पद्धति में लगाने के कारण शुद्ध लाभ कम प्राप्त होता है और लागत अधिक आती है| इन फसलों को निम्न प्रकार से लगाया जाये ताकि अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके, जैसे-

अरहर+सोयाबीन (1:1)-

अरहर व सोयाबीन को अंतरवर्ती फसल उत्पादन में लगाने के लिए एक कतार अरहर की लगाई जाये| उसके बाद दूसरी कतार सोयाबीन की फिर एक कतार अरहर की व दूसरी कतार सोयाबीन की लगाई जाये तो अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है|

अरहर+तिल (1:2)-

अरहर व तिल को अंतरवर्ती फसल उत्पादन में लगाने के लिए पहले एक कतार अरहर उसके बाद दो कतार तिल फिर एक कतार अरहर उसके बाद दो कतार तिल की लगानी चाहिए|

अरहर+गफली (1:6)-

अरहर व मूंगफली को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले अरहर की एक कतार उसके बाद छः कतार मूंगफली की फिर एक कतार अरहर उसके बाद छ: कतार मूंगफली की लगानी चाहिए|

यह भी पढ़ें- तिल की खेती- किस्में, रोकथाम और पैदावार

सोयाबीन+मक्का (1:1)-

अरहर व मक्का को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले अरहर की एक कतार उसके बाद एक कतार मक्का की, फिर एक कतार अरहर उसके बाद एक कतार मक्का की लगानी चाहिए|

अरहर+मक्का (1:2)-

अरहर व मक्का को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले अरहर की एक कतार उसके बाद दो कतार मक्का की, फिर एक कतार अरहर उसके बाद दो कतार मक्का की लगानी चाहिए|

मूंगफली+बाजरा (4:1)-

मूंगफली व बाजरा को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले मूंगफली की चार कतार उसके बाद एक कतार बाजरा की, फिर चार कतार मूंगफली उसके बाद एक कतार बाजरा की लगानी चाहिए|

मूंगफली+तिल (4:1)-

मूंगफली व तिल को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले मूंगफली की चार कतार उसके बाद एक कतार तिल की, फिर चार कतार मूंगफली उसके बाद एक कतार तिल की लगानी चाहिए|

मूंग+तिल (1:1)-

मूंग व तिल को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले मूंग की एक कतार उसके बाद एक कतार तिल की, फिर एक कतार मूंग उसके बाद एक कतार, तिल की लगानी चाहिए|

यह भी पढ़ें- मक्का की खेती कैसे करे पूरी जानकारी

शरद ऋतु में अंतर्वर्ती फसलें

शरद ऋतु में सरसों, गेहूं, चना, अलसी, आलू एवं कुसुम इत्यादि फसलों को मुख्य तौर पर उगाया जाता है| इन फसलों को निम्न प्रकार से लगाया जाये ताकि अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके, जैसे-

सरसों+गेहूं (1:9)-

सरसों व गेहूं को अंतर्वर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले सरसों की एक कतार उसके बाद नौ कतार गेहं की, फिर एक कतार सरसों उसके बाद नौ कतार गेहूं की लगानी चाहिए|

सरसों+चना ( 1:3 या 1:4)-

सरसों व चना को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले सरसों की एक कतार उसके बाद तीन या चार कतार चना की, फिर एक कतार सरसों उसके बाद तीन या चार कतार चना की लगानी चाहिए|

सरसों+आलू (1:3)-

सरसों व आलू को अंतर्वर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले सरसों की एक कतार उसके बाद तीन कतार आलू की, फिर एक कतार सरसों उसके बाद तीन कतार आलू की लगानी चाहिए|

यह भी पढ़ें- सरसों की खेती की जानकारी

आलू+मक्का (1:1 या 1:2)

आलू व मक्का को अंतरवर्ती पद्धति के अंतर्गत लगाने के लिए पहले आलू की एक कतार उसके बाद एक या दो कतार मक्का की, फिर एक कतार आलू उसके बाद एक या दो कतार मक्का की लगानी चाहिए|

अलसी+चना ( 1:3 या 1:4)

अलसी व चना को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले अलसी की एक कतार उसके बाद तीन या चार कतार चना की फिर एक कतार अलसी उसके बाद तीन या चार कतार चना की लगानी चाहिए|

अलसी+आलू (3:3 या 1:3)

अलसी व आलू को अंतरवर्ती पद्धति से लगाने के लिए पहले अलसी की तीन या एक कतार उसके बाद तीन कतार आलू की फिर तीन या एक कतार अलसी उसके बाद तीन कतार चना की लगानी चाहिए|

यह भी पढ़ें- गेहूं की खेती की जानकारी

आज के परिप्रेक्ष्य में धारणा

अंतर्वर्ती फसलों की उत्पादन की सीमाएं भी हैं| इन सीमाओं को देखते हुए आज के आधुनिक युग में वैज्ञानिकों द्वारा कई उपयोगी तकनीकें विकसित कर ली गई हैं| जैसे- अनेक फसलों में ऐसी प्रजातियों का विकास किया जा चुका है, जिनमें कीट एवं रोगों का प्रकोप नहीं होता है| अनेक प्रकार के छोटे से लेकर बड़े आधुनिक यंत्रों का विकास किया जा चुका है|

इनका अंतर्वर्ती फसलोत्पादन की सफलता में अहम योगदान है; कीट, रोग एवं खरपतवारों का पहले की अपेक्षा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है| इस प्रकार खेती में बढ़ती लागत एवं मृदा के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अंतर्वर्ती फसलोत्पादन हमारे किसानों के लिए एक अच्छा सौदा हो सकता है|

अंतरवर्ती फसल उत्पादन के सिद्धांत

1. अंतरवर्ती फसल उत्पादन में उगाई जाने वाली फसलों का एक-दूसरे पर सहायक प्रभाव हो न कि प्रतियोगितात्मक|

2. सहायक फसल, मुख्य फसल की तुलना में कम अवधि में तेजी से वृद्धि करने वाली होनी चाहिए ताकि मुख्य फसल की प्रारंभिक धीमी वृद्धि काल का उपयोग किया जा सके|

3. सहायक फसल उस समय तक पक जानी चाहिए जब तक कि मुख्य फसल का वृद्धि काल आरंभ हो सहायक फसल की कृषि क्रियाएं मुख्य फसल के समान होनी चाहिए|

4. अंतरवर्ती फसल उत्पादन में एक फसल सीधी बढ़ने वाली, जबकि दूसरी फसल फैलकर वृद्धि करने वाली होनी चाहिए, जैसे- मक्का के साथ उड़द, मूंग, सोयाबीन, लोबिया, मूंगफली इत्यादि फसलों को उगाया जा सकता है| ताकि मृदा कटाव के साथ-साथ मृदा की सतह से नमी का वाष्पीकरण भी रोका जा सके|

5. इस फसल पद्धति में उगाई जाने वाली फसलों में से एक फसल कम गहराई से तो दूसरी फसल अधिक गहराई से पोषक तत्व लेने वाली होनी चाहिए, ताकि मृदा पर स्वास्थ्य रोग प्रतिकूल प्रभाव नहीं हो, जैसे-अरहर+मक्का या ज्वार या बाजरा|

6. अंतरवर्ती फसल उत्पादन में मुख्य फसल के पौधों की संख्या इष्टतम होनी चाहिए| जबकि सहायक फसल के पौधों की संख्या आवश्यकतानुसार होनी चाहिए|

7. मुख्य एवं सहायक फसल में रोग एवं कीट एक समान नहीं होने चाहिए|

8. मुख्य एवं सहायक फसलों में पोषक तत्व ग्रहण करने की क्षमता अलग-अलग होनी चाहिए|

यह भी पढ़ें- अलसी की खेती की जानकारी

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap