• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » मूंग एवं उड़द की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और पैदावार

मूंग एवं उड़द की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और पैदावार

February 5, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

मूंग एवं उड़द

दलहनी फसलों में मूंग एवं उड़द की महत्वपूर्ण भूमिका है| इनसे पौष्टिक तत्व प्रोटीन प्राप्त होने के अतिरिक्त फलियाँ तोड़ने के उपरांत फसलों को भूमि में पलट देने से मिटटी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा में वृद्धि कर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में बचत होती है| मूंग की फसल को खरीफ, रबी और जायद तीनों मौसम में उगाया जा सकता है| उड़द को मुख्य रूप से खरीफ में उगाया जाता है| इस लेख में मूंग एवं उड़द की जैविक खेती कैसे करें तथा किस्में देखभाल और पैदावार की जानकरी का उल्लेख है|

मूंग एवं उड़द की जैविक खेती के लिए उपयुक्त भूमि

उचित जल निकास वाले खेत जिनका पी एच मान 6.5 से 7.5 के मध्य और हल्की से भारी दोमट मिटटी अधिक उपयुक्त रहती है|

यह भी पढ़ें- सोयाबीन की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल व पैदावार

मूंग और उड़द की जैविक खेती के लिए खेती की तैयारी

मध्यम व भारी भूमियों में रबी फसल कटने के बाद एक जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करके गर्मी में खुला छोड़ दें| ऐसा करने से भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती है एवं तेज धूप से मिटटी में छिपे हुए रोग पैदा करने वाले फफूद, कीड़-मकोड़े और खरपतवार के बीज नष्ट हो जाते हैं| एक गहरी जुताई के बाद दो बार हैरो से जुताई के बाद पाटा लगाकर खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लें|

मूंग एवं उड़द की जैविक खेती के लिए उन्नत किस्में

इनकी जैविक खेती हेतु किसान भाई कोशिश करें की वो जैविक प्रमाणित बीज ही उगाएं, कुछ प्रमुख उन्नत किस्मे इस प्रकार है,जैसे-

मूंग की किस्में-

खरीफ फसल की किस्में- पन्त मूंग- 1, 2, और 3, नरेन्द्र मूंग- 1, मालवीय ज्योति, मालवीय जनचेतना, मालवीय जनप्रिया, मालवीय जनकल्याणी, मालवीय जाग्रति, सम्राट और आशा इत्यादि प्रमुख है|

ग्रीष्मकालीन (जायद)- फसल की किस्में, नरेन्द्र मूंग, पन्त मूंग, सम्राट मूंग और मालवीय जाग्रति इत्यादि प्रमुख है|

दोनों मौषम की किस्में- एचयूएम- 1, के- 851, जवाहर मूंग- 721 और टीजेएम- 3 इत्यादि प्रमुख है|

उड़द की किस्में-

खरीफ व जायद- दोनों मौसम की किस्में इस प्रकार है जैसे-नरेन्द्र उड़द- 1, आजाद उड़द- 2, शेखर उड़द- 2 और टाइप 9 इत्यादि है, और केवल खरीफ के लिए- पन्त उड़द- 31 व यू 31, डब्लूवी- 108, शेखर- 3, आजाद उड़द- 3, पीडीयु- 1, पीयू- 30, जवाहर उड़द- 86, एलवी- 20 और आइपीयु- 94 इत्यादि प्रमुख किस्में है|

यह भी पढ़ें- गन्ने की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

मूंग और उड़द की जैविक खेती के लिए बीजोपचार

बुवाई से पूर्व मृदाजनित रोगों से बचाव के लिए मूंग एवं उड़द के बीज को ट्राइकोडरमा 4.0 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से उपचारित करें, इसके पश्चात् बीज को राइजोबियम और फॉस्फोरस घोलक जीवाणु (पी एस बी) प्रत्येक का 5 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से उपचारित करके ही बुवाई करें|

मूंग एवं उड़द की जैविक खेती के लिए समय और बीज दर

मूंग एवं उड़द की बुवाई मानसून की वर्षा होने के साथ-साथ ही करें या वर्षा देरी से हो तो 30 जुलाई तक भी बुवाई की जा सकती है| बुवाई के लिए बीज भौतिक रूप से रोग मुक्त और अच्छी अंकुरण क्षमता (80 से 90 प्रतिशत) का प्रयोग करें| मूंग एवं उड़द में पर्याप्त पौध संख्या 33 से 40 पौध प्रति वर्गमीटर हेतु छोटे बड़े दानों को ध्यान में रखते हुए 16 से 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज पर्याप्त है|

मूंग एवं उड़द की जैविक खेती के लिए बुवाई की विधि

अधिक उपज के लिये मूंग एवं उड़द की बुवाई सदैव कतार में करनी चाहिए| कतार से कतार की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 10 से 15 सेंटीमीटर एवं अच्छे अंकुरण हेतु गहराई 3 से 5 सेंटीमीटर रखें|

मूंग और उड़द की जैविक और अन्तः सस्य फसलें

मूंग एवं उड़द को अन्र्तवर्तीय फसल के रूप में भी उगाया जा सकता है| खरीफ ऋतु में बोये जाने वाली फसलें जैसे मक्का व ज्वार (4:2 या 5:2) और अरहर (1:1 या 1:2) के साथ मूंग एवं उड़द की बुवाई कर करीब 3 से 5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त उपज प्राप्त की जा सकती है|

यह भी पढ़ें- ग्वार की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

मूंग एवं उड़द की जैविक फसल में पोषण प्रबंधन

5 से 10 टन प्रति हेक्टेयर गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट 3 से 5 टनप्रति हेक्टेयर बोने के पहले मिटटी में बिखेर दें और कल्टीवेटर चलाकर अच्छी तरह मिला दें|

मूंग और उड़द की जैविक फसल में सिंचाई प्रबंधन

मूंग एवं उड़द को प्रायः वर्षा आधारित क्षेत्रों में ही बोया जाता है और इनमें सूखा सहने की क्षमता भी अधिक होती है| अतः सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती| सिंचाई की आवश्यकता पड़ने पर सिंचाई सुविधा उपयुक्त होने पर एक सिंचाई बुवाई के 45 से 50 दिन बाद (फूल आते समय) देने से अधिक पैदावार प्राप्त होती है|

मूंग एवं उड़द की जैविक फसल में खरपतवार प्रबंधन

उड़द को खरपतवारों से मुक्त रखने के लिए फसल को 20 से 40 दिन की अवस्था तक दो बार खुरपी या कुदाली से निंदाई गुड़ाई करें और बैल चलित कुलपा या हैण्ड हो से गुड़ाई करें|

मूंग और उड़द की जैविक खेती की देखभाल

मूंग एवं उड़द की जैविक खेती हेतु कुछ पौध संरक्षण उपाय इस प्रकार है, जैसे-

1. ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई 3 वर्ष में एक बार अवश्य करें|

2. फसल की समय पर बोनी करें|

3. उपयुक्त फसल ज्यामिति रखें|

4. अन्र्तवर्तीय फसल पद्धति अपनायें|

5. प्रकाश प्रपंच, फेरामोन ट्रेप जैसे चेतावनी सूचक यंत्रों का प्रयोग करें|

6. वानस्पतिक कीटनाशकों जैसे नीम तेल निबोली सत 5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की आवश्यकता होने पर उपयोग करें|

यह भी पढ़ें- शुष्क क्षेत्र में जैविक खेती कैसे करें, जानिए आधुनिक तकनीक

मूंग एवं उड़द की जैविक फसल की कटाई व मड़ाई

मूंग एवं उड़द अधिक पक जाने पर फलियॉ झड़ने लगती हैं, जिससे पैदावार में काफी नुकसान होता है| फलियों के झड़कर गिरने से होने वाली हानि को रोकने के लिए फलियों के पकाव और झड़ने से पहले फसल काट लेवें| खलिहान में फसल को लगभग एक सप्ताह तक धूप में सुखाकर बैलों या श्रेसर द्वारा मड़ाई करके भूसा उड़ाकर दाना अलग कर लें|

मूंग और उड़द की जैविक खेती से पैदावार

जैविक खेती की महत्वता को समझते हुए, बहुत से किसान भाई जैविक खेती अपना रहे है| लेकिन बात जहां तक पैदावार की है, शुरू के 1 से 2 वर्ष पैदावार सामान्य (रसायनिक) खेती की तुलना में 5 से 15 प्रतिशत तक कम रहेगी| लेकिन 2 वर्ष बाद यह धीरे धीरे सामान्य की तुलना में अधिक पहुच जाएगी| उपरोक्त विधि की खेती से सामान्यत: मूंग एवं उड़द की पैदावार इस प्रकार है|

मूंग- इसकी उपरोक्त तरीके से खेती करने पर खरीफ फसल की पैदावार 8 से 12 क्विंटल और जायद की 6 से 9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त होती है|

उड़द- इसकी जैविक खेती की पैदावार जायद के समय 10 से 13 क्विंटल और खरीफ के समय 12 से 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त होती है|

यह भी पढ़ें- मूंगफली की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap