• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस, पैटर्न, अंकन योजना

मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस, पैटर्न, अंकन योजना

October 22, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस, पैटर्न, अंकन योजना

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा परीक्षा (SSE) का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य के सरकारी विभागों और कार्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है| मध्यप्रदेश लोक सेवा परीक्षा तीन चरणों अर्थात् प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है|

इच्छुक अभ्यर्थी जो प्रारंभिक परीक्षा को स्पष्ट करते हैं, उन्हें मध्यप्रदेश लोक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाती है| इस लेख में इच्छुक अभ्यर्थीयों की जानकारी के लिए प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्र्म का उल्लेख किया गया है| ताकि वे अपनी तैयारी अच्छे से कर सकें|

मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा योजना

मध्यप्रदेश लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के दो क्रमिक चरण हैं, जैसे-

क) मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिये राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे|

ख) सेवाओं तथा पदों के विभिन्न प्रवर्गों के लिये उम्मीदवारों के चयन हेतु राज्य सेवा लिखित मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार|

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लोक सेवा (MPPSC) मुख्य परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के दो प्रश्न पत्र होंगे| प्रत्येक प्रश्नपत्र की पैटर्न इस प्रकार योजनानुसार की जायेगी, जैसे-

प्रश्न पत्र विषय अंक समय अवधि 
प्रथमसामान्य अध्यन2002 घंटे
द्वितीयसामान्य अभिरुचि परीक्षण2002 घंटे

1. मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा केवल छानबीन परीक्षण के रूप में ली जाती है| इस परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जाता है| अंतिम चयनसूची केवल मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर निर्मित की जायेगी

2. मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा मे दोनों प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के होंगे|

3. प्रत्येक प्रश्न के लिये चार सम्भाव्य उत्तर होंगे जिन्हें अ, ब, स और द में समूहीकृत किया जायेगा, जिनमें से एक सही उत्तर होगा| उम्मीदवार से अपेक्षा की जाती है कि वह उत्तर पुस्तिका में उसके द्वारा निर्णीत सही माने गये अ, ब, स, या द में से केवल एक उत्तर पर चिन्ह लगाना होगा|

4. प्रत्येक प्रश्नपत्र में 2-2 अंक के 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंको का होगा तथा प्रत्येक प्रश्नपत्र की समयावधि 2 घंटे होगी|

5. प्रारंभिक परीक्षा हेतु सामान्य अध्ययन तथा सामान्य अभिरूचि परीक्षण के विस्तृत पाठ्यक्रम परिशिष्ट-दो में यथा विनिर्दिष्ट हैं|

6. मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रत्येक प्रश्न पत्र हिन्दी तथा अंग्रेजी में होगा|

7. प्रारम्भिक परीक्षा उपरांत परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों और उसके आदर्श उत्तरों की कुंजी तैयार कर, जिसके आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी|

8. प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार किया जायेगा। समिति द्वारा आपत्तियों पर विचार कर निम्नलिखित अनुसार कार्यवाही की जायेगी, जैसे-

क) ऐसे प्रश्न जिसका आदर्श कुंजी में गलत उत्तर दिया गया है और प्रश्न के वैकल्पिक उत्तरों में दूसरा सही उत्तर उपलब्ध है तब आदर्श कुंजी को संशोधित किया जायेगा|

ख) आपत्तियों के आधार पर निम्नलिखित अनुसार पाए गये प्रश्नों को प्रश्नपत्र से विलोपित कर दिया जायेगा, जैसे-

अ) ऐसे प्रश्न जिसका दिये गये विकल्पों में सही उत्तर न हो|

ब) ऐसे प्रश्न जिसका दिये गये विकल्पों में एक से अधिक सही उत्तर हो|

स) समिति दवारा विलोपित किए गये प्रश्नों को छोड़कर शेष प्रश्नों के आधार पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कर प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा|

9. मख्य परीक्षा में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या विज्ञापन में दर्शित की गई सेवा तथा पदों के विभिन्न प्रवर्गों से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या से लगभग 15 गुना होगी|

10. केवल वे ही उम्मीदवार, जिन्हें आयोग ने संबंधित विज्ञापन के अधीन प्रारंभिक परीक्षा में योग्य घोषित किया हो, मुख्य परीक्षा में प्रवेश पाने के लिये पात्र होंगे|

11. मुख्य परीक्षा की पात्रता हेतु उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछडा वर्ग एवं विकलांग श्रेणी के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 30 प्रतिशत होंगे|

विशेष- प्रारम्भिक परीक्षा का द्वितीय प्रश्न-पत्र केवल क्वालीफाइंग स्वरूप का होगा| अर्थात द्वितीय प्रश्नपत्र में न्यूनतम उत्तीर्णांक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम प्रश्न-पत्र में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा| द्वितीय प्रश्नपत्र में प्राप्त अंकों को प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम के लिए गुणानुक्रम निर्धारण में शामिल नहीं किया जाएगा|

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लोक सेवा (MPPSC) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम

प्रथम प्रश्नपत्र के लिए-

सामान्य अध्ययन

सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण- सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण (पर्यावरणीय परिस्थितिकी, जीव विविधता तथा मौसर परिवर्तन) पर प्रष्नों में दैनिक (रोजमरा) अवलोकन एवं अनुभव से सम्बन्धित प्रश्न जो किसी भी शिक्षित व्यक्ति द्वारा अपेक्षित है और जिन्होंने इन विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया हो वो भी सम्मिलित होंगे|

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ- वर्तमान घटनाओं में प्रमुख राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा|
भारत का इतिहास और स्वतंत्र भारत- इतिहास में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पहलुओं से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे| राष्ट्रीय आन्दोलन तथा स्वतंत्र भारत के विकास के प्रश्न भी पूछे जाएगे|

भारत एवं विश्व का भूगोल, जैसे-

1. भारत का भूगोल भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल के सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे| इसमें भारतीय कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों का समावेश होगा तथा भारतीय जनांकिकीय एवं जनगणना से सम्बन्धित प्रश्न होंगे|

2. विश्व की सामान्य भौगोलिक जानकारी|

भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था- इसमें देश की राजनैतिक व्यवस्था एवं संविधान, पंचायती राज, सामाजिक व्यवस्था, सतत् आर्थिक विकास, चुनाच, राजनीतिक दलों, योजनाएँ, औद्योगिक विकास, विदेशी व्यापार, आर्थिक एवं वित्तीय संस्थाओं पर प्रश्न होंगे|

खेलकूद- मध्यप्रदेश, भारत, एशिया एवं विश्व में खेले जाने वाले प्रमुख खेलकूद एवं खेल प्रतियोगिताओं, पुरस्कारों, व्यक्तित्वों तथा प्रतिष्ठित खेल संस्थानों से सम्बन्धित प्रश्न होगे|

मध्यप्रदेश का भूगोल, इतिहास तथा संस्कृति- मध्यप्रदेश के भूगोल में पर्वतों के विकास, नदियां, जलवायु, वनस्पतियाँ, जीवजन्तु, खनिज, परिवहन से सम्बन्धित प्रश्न होगे|

मध्यप्रदेश के इतिहास एवं संस्कृति- में प्रसिद्ध राजवंशों का योगदान, जनजातियां, कला, स्थापत्य कला, ललित कलाओं एवं ऐतिहासिक व्यक्तियों पर भी प्रश्न होंगे|

मध्यप्रदेश की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था- इसमें प्रदेश की राजनैतिक व्यवस्था, राजनीतिक दलों एवं चुनाव, पंचायतीराज, मध्यप्रदेश की सामाजिक व्यवस्था, सतत् आर्थिक विकास से संबंधित प्रश्न होंगे तथा इसमें उद्योग योजनाऐं, आर्थिक कार्यक्रम, व्यापार, मध्यप्रदेष की जनांकिकीय एवं जनगणना पर प्रश्न भी सम्मिलित होंगे|

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी- इसमें अभिलक्षण, प्रयोग और शब्दावलियों, जैसे वेबसाईट, आनलाईन सर्च इंजिन, ई-मेल, वीडियो मेल, चेटिंग, वीडियो कान्फेन्स, हेकिंग, क्रेकिंग, वायरस और सायबर अपराध से सम्बन्धित प्रश्न सम्मिलित होंगे|

अनुसूचित एवं जनजाति जाति- इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) 1989 एवं सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1995 से संबन्धित प्रश्न होंगे|

मानव अधिकार- मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 संबन्धित प्रश्न होंगे|

यह भी पढ़ें- MPPSC परीक्षा: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम और चयन प्रक्रिया

द्वितीय प्रश्नपत्र के लिए-

सामान्य अभिरूचि परीक्षण

1. बोधगम्यता (समझने के योग्य)|

2. संचार कौशल सहित अंतर – वैयक्तिक कौशल|

3. तार्किक कौशल एवं विश्लेषणत्मक क्षमता|

4. निर्णय लेना एवं समस्या समाधान|

5. सामान्य मानसिक योग्यता|

6. आधारभूत संख्यनन (संख्यायें एवं उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि- दसवीं कक्षा का स्तर), आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि-दसवीं कक्षा का स्तर)|

7. हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दसवीं कक्षा का स्तर)|

विशेष- दसवीं कक्षा के स्तर के हिन्दी भाषा के बोधगम्यता कौशल से संबंध प्रश्नों का परीक्षण, प्रश्नपत्र में केवल हिन्दी भाषा के उद्धरणों के माध्यम से, अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध कराये बिना किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap