• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » फ्रेंचबीन की किस्में | फ्रेंचबीन की सबसे अच्छी किस्में कौन सी है?

फ्रेंचबीन की किस्में | फ्रेंचबीन की सबसे अच्छी किस्में कौन सी है?

May 15, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

फ्रेंचबीन की किस्में

पहाड़ी क्षत्रों में गर्मी और मैदानी क्षेत्रों में सर्दी की सब्जी और दलहनी फसलों में फ्रेंचबीन (फ्रांसबीन) का प्रमुख स्थान है| फ्रेंचबीन की खेती से अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए उसकी उन्नत किस्मों का प्रयोग करना चाहिए| इसके साथ-साथ अपने क्षेत्र की प्रचलित और अधिकतम पैदावार देने वाली तथा विकार रोधी किस्म का चयन करना भी आवश्यक है| ताकि उत्पादकों को अधिकतम उत्पादन प्राप्त हो सके|

फ्रेंचबीन (फ्रांसबीन) की दो प्रकार की किस्में पाई जाती है, पहली सिमित बढ़वार वाली दूसरी असीमित बढवार वाली, इस लेख में फ्रेंचबीन की उन्नत किस्में कौन-कौन सी है तथा उनकी विशेषताएं क्या है और उनसे किसानों को कितनी पैदावार मिल सकती है की जानकारी का विस्तार से उल्लेख है| फ्रेंचबीन की उन्नत खेती की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- फ्रेंचबीन (फ्रांसबीन) की खेती कैसे करें

फ्रेंचबीन की किस्में

सीमित बढ़वार वाली किस्में

काशी परम- इस फ्रेंचबीन किस्म के पौधे झाड़ीदार, हरे रंग के होते है| फलियाँ 10 से 12 सेंटीमीटर लम्बी, गोल और गूदेदार तथा गहरे हरे रंग की होती है| बुवाई के 60 से 65 दिन में फलियाँ तुड़ाई योग्य हो जाती है| हरी फलियों की औसत पैदावार 150 कुन्तल प्रति हेक्टेयर है तथा सूखे दानों (बीज) का उत्पादन 8 से 10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है|

काशी सम्पन्न (वी आर एफ बी बी- 1)- यह फ्रेंचबीन की केवल सब्जी के लिये उगाई जाने वाली किस्म है| जिसका विकास अर्का कोमल तथा कोटेन्डर के संकरण द्वारा हुआ है| इस किस्म के पौधे बौने होते है| इस किस्म की सब्जी योग्य फलियों की तुड़ाई 3 से 4 बार की जा सकती है| फलियों की तुड़ाई सब्जी के लिए दिसम्बर के अंतिम सप्ताह से लेकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है|

इस किस्म में तापक्रम 30 से 32 डिग्री सेन्टीग्रेट पर भी फलत होती रहती है| इस किस्म की औसत पैदावार 234 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हरी फलियाँ है| गोल्डेन येलो मोजैक वायरस के प्रतिरोधी किस्म है| इस किस्म के सूखे बीज चाकलेट रंग के चमकीले होते है|

यह भी पढ़ें- धनिया की उन्नत किस्में, जानिए विशेषताएं और पैदावार

काशी राजहंश (बी आर एफ बी बी- 2)- यह भी फ्रेंचबीन की केवल सब्जी के लिए उगाई जाने वाली किस्म है| जिनके पौधे बौने किस्म के होते है| इस किस्म के पौधों में तापक्रम 30 से 32 डिग्री सेन्टीग्रेट पर भी फलत होती रहती है| इस किस्म की औसत पैदावार 210 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हरी फलियाँ है| इस किस्म के सूखे बीज सफेद रंग के होते हैं|

अर्का कोमल- इस फ्रेंचबीन की किस्म के पौधे सीधे व झाड़ीदार होते है| फलियाँ दूरस्थ स्थानों को भेजने व लम्बे समय तक रखने के लिए उपयुक्त होती हैं| बुवाई के 70 से 80 दिनों में फलियाँ प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| हरी फलियों की औसत पैदावार 90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है|

अर्को सुविधा- इस फ्रेंचबीन की किस्म को ब्लू क्राप व कन्डेण्डर के संकरण उपरान्त वंशावली चयन विधि से विकसित किया गया है| इसके पौधे झाड़ीनुमा होते है| फलियाँ सीधी, गोल, गूदेदार व हल्की हरी होती है| हरी फलियाँ बुवाई के लगभग 70 दिन बाद तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| हरी फलियों की औसत पैदावार 190 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है|

कन्टेन्डर- इस फ्रेंचबीन किस्म के पौधे झाड़ीनुमा और फुल गुलाबी रंग के होते हैं| फलियाँ गोल, मुलायम व हरे रंग की होती है| बीज का आकार अण्डाकार होता है| फलियाँ बुवाई के 50 से 55 दिन में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती हैं| फलियों की औसत पैदावार 80 से 95 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है| यह किस्म मोजैक व चूर्णिल आसिता के प्रति सहिष्णु हैं|

यह भी पढ़ें- अदरक की उन्नत किस्में, जानिए विशेषताएं और पैदावार

पूसा पार्वती- इस फ्रेंचबीन की किस्म के पौधे झाड़ीनुमा, फलियाँ गोल व हरे रंग की आकर्षक होती है| यह अधिक उपज देने वाली किस्म है और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सबसे उपयुक्त है| इसके बीज अण्डाकार होते है| बुवाई के 50 से 60 दिन में फलियाँ प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| हरी फलियों का औसत उत्पादन 80 से 85 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है| यह मोजैक व चर्णिल आसिता के प्रति अवरोधी किस्म है|

स्वर्ण प्रिया- इस किस्म के पौधे झाड़ीनुमा, फलियाँ गोल, गुदेदार व हरी होती है| हरी फलियाँ बुवाई के 50 से 55 दिन में प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| इस किस्म की हरी फलियों की औसत पैदावार 120 से 140 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है|

पन्त अनुपमा- इस फ्रेंचबीन किस्म के पौधे छोटे, झाड़ीनुमा, सीधी बढ़वार वाले होते है| फलियाँ चिकनी, मुलायम, गोल व हरे रंग की रेशा रहित होती है| यह कोणीय पर्ण धब्बा के प्रति रोगरोधी तथा सामान्य बीन मोजैक विषाणु के प्रति सहनशील किस्म है| इस किस्म की हरी फलियों की औसत पैदावार 90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है|

असीमित बढ़वार वाली किस्में

पूसा हेमलता- इस फ्रेंचबीन किस्म के पौधे चढ़ने वाले मध्यम ऊँचाई लगभग 2.5 मीटर के होते है और इण्टर नोड की लम्बाई कम होती है| फलियाँ मध्यम लम्बी 14 सेंटीमीटर, गोल, गूदेदार, रेशारहित एवं हल्के हरे रंग की होती है| बुवाई के 60 दिन में हरी फलियाँ प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है|

स्वर्ण लता- इस किस्म के पौधे चढ़ने वाले, फलियाँ गोल, गूदेदार, रेशारहित अच्छी गुणवत्ता वाली होती है| फलियाँ बुवाई के 50 से 60 दिन में प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| इस किस्म की पैदावार 100 से 125 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है|

यह भी पढ़ें- लहसुन की उन्नत किस्में, जानिए विशेषताएं और पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap