• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » ग्वार की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, देखभाल और उत्पादन

ग्वार की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, देखभाल और उत्पादन

March 5, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

ग्वार की जैविक खेती

ग्वार की जैविक खेती समय की आवश्यकता है| क्योंकि ग्वार की फसल मुख्य रूप से चारा, हरी खाद, दाने और मानव आहार के लिए बोई जाती है| ग्वार का औद्योगिक महत्व भी है| क्योंकि इससे- गम तैयार किया जाता है| ग्वार के दानों में 28 से 30 प्रतिशत गौंद की मात्रा पाई जाती है| ग्वार की खेती कम पानी वाले क्षेत्रों या बरानी क्षेत्रों में आसानी से की जा सकती है| इस लेख में ग्वार की जैविक खेती कैसे करें और साथ ही किस्में, देखभाल और पैदावार का उल्लेख है|

ग्वार की जैविक खेती के लिए खेत की तैयारी

आमतौर पर ग्वार की खेती किसी भी प्रकार की भूमि में सिंचित और असिंचित दोनों अवस्थाओं में की जा सकती है| बुवाई बुआई के लिए 1 से 2 जुताई कर पाटा लगाकर खेत तैयार करें|

यह भी पढ़ें- ईसबगोल में कीट एवं रोग और उनकी जैविक रोकथाम कैसे करें

ग्वार की जैविक खेती के लिए प्रमुख किस्में

ग्वार की खेती के लिए कृषक बन्धु अपने क्षेत्र की प्रचलित किस्म का चयन करें और जहां तक सम्भव हो जैविक प्रमाणित बीज ही उगाएं| कुछ प्रमुख ग्वार की उन्नत किस्में इस प्रकार है, जैसे- एच जी- 75, आर जी सी- 936, आर जी सी- 197, आर जी सी- 986, आर जी सी- 1017, आर जी सी- 1002, आर जी सी- 1003, आर जी सी- 1066, आर जी सी- 1031, आर जी सी- 1055 आदि|  इन किस्मों की विशेषताएँ और पैदावार की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- ग्वार की उन्नत किस्में, जानिए क्षेत्रवार विशेषताएं और पैदावार

ग्वार की जैविक खेती के लिए बीज उपचार

ग्वार की खेती के लिए और ध्यान रखें की नये खेतों में जहां पहली बार ग्वार की जैविक फसल ली जा रही है, वहां बीज बोने से पहले राइजोबियम और पी एस बी जीवाणु खाद से बीजोपचार अवश्य करें| बीज को मित्र फफूंद ट्राइकोडमा 6 से 8 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से जड़ गलन रोग की रोकथाम हेतु उपचारित करें|

ग्वार की खेती के लिए बीज दर और बुवाई

एक हैक्टेयर में करीब 15 से 20 किलोग्राम बीज का प्रयोग करें| ग्वार की बुवाई सीड ड्रिल से करनी चाहिए और कतार से कतार की दूरी 30 सेन्टीमीटर रखनी चाहिए| ग्वार बोने का उपयुक्त समय जून के अन्त से जुलाई के प्रथम पखवाड़े तक है, अगर ग्वार के बाद दूसरी फसल नहीं लेनी है तो बुवाई जुलाई के अन्त तक.भी की जा सकती है|

ग्वार की जैविक फसल में पोषक तत्व प्रबंधन

अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद 5 टन प्रति हैक्टेयर की दर से मिटटी में बुवाई से पूर्व मिलाएं खड़ी फसल में वर्मीवास या मटका खाद का छिड़काव करें|

यह भी पढ़ें- शुष्क क्षेत्र में जैविक खेती कैसे करें, जानिए आधुनिक तकनीक

ग्वार की जैविक फसल में सिंचाई और निराई-गुड़ाई

ग्वार की जैविक फसल को आमतौर पर दो सिंचाई की जरूरत होती है| ग्वार बोने के तीन या चार सप्ताह बाद यदि वर्षा अच्छी ना हो तो सिंचाई अवश्य कीजिए| दूसरी सिंचाई वर्षा खत्म होने पर माह अगस्त या सितम्बर में देनी आवश्यक होती है| पहली निराई गुड़ाई पौधे को अच्छी तरह जम जाने के बाद 20 से 25 दिन में ही करे| गुड़ाई करते समय ध्यान रहे, कि पौधों की जड़े नष्ट ना हो| समय-समय पर खरपतवारों को नष्ट करते रहे|

ग्वार की जैविक खेती की देखभाल

तेला और सफेद मक्खी-

ग्वार की फसल में तेला (जेसिड) और सफेद मक्खी का प्रकोप होने पर नीम का तेल 3 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें|

तना गलन, जड़ गलन और चारकोल गलन-

1. रोग ग्रसित खेत में मई से जून माह में बुवाई के करीब एक माह पूर्व सरसों के अवशेष (डंठल और पत्तियां आदि) 2.5 टन प्रति हैक्टेयर की दर से खेत में डाल कर पानी लगा दें|

2. रोग रोधी किस्मों की बुवाई करें|

3. जैविक खेती हेतु गर्मियों में गहरी जुताई करें|

4. खड़ी फसल में ट्राइकोडर्मा 5 किलोग्राम को 100 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर संवर्धन कर भूमि में मिलावें|

ग्वार की जैविक खेती से पैदावार

ग्वार की जैविक फसल लेने वाले खेत में शुरूआती दो से तीन वर्षों तक पैदावार में कमी पाई गई| इसके बाद पैदावार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी पाई गई| ग्वार की पैदावार 10 से 17 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक ली जा सकती है|

यह भी पढ़ें- जैविक खेती कैसे करें पूरी जानकारी

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap